Please click here to download documents and reports related to steel task force.

कार्य योजना - एडोब पीडीएफ फॉर्मैट
एशिया-प्रशांत साझेदार विश्व के कुल इस्पात उत्पादन का 50 प्रतिशत भाग तैयार करते हैं। इस्पात कार्यदल साझा देशों में सर्वोत्तम उपलब्ध टेक्नोलॉजी, कार्य व्यवहार और वातावरण प्रबंधन पद्धतियाँ लागू करना सुगम बनाने, और साथ ही रीसाईकलिंग बढाने के लिए कार्य करेगा। मौजूदा और उभरती टेक्नोलॉजिओं के ज़रिये, तथा जो भी अन्य अवसर मौजूद हों उन्हें रेखांकित करके, कार्यबल ग्रीनहाउस गैस तथा अन्य उत्सर्जन स्तर घटाने के अवसरों के बारे में विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध कराएगा। सर्वप्रथम ध्यान चीन और भारत के इस्पात उद्योग पर केन्द्रित किया जायेगा। उर्जा एवं सामग्री कुशलताओं, टेक्नोलॉजी विकास और क्रियान्वयन, तथा मानकों और रिपोर्टिंग में सुधार सुनिश्चित करने के लक्ष्य से काम किया जायेगा।