Please click here to download documents and reports related to buildings and appliances task force.


कार्य योजना (अंग्रेजी में) - अडोब पीडीऍफ़ फॉर्मेट में
भवनों और उपकरणों के लिए हमारे ऊर्जा के इस्तेमाल में कमी लाने से बुनियादी ऊर्जा की मांग में कमी आती है और यह आर्थिक प्रदर्शन में बेहतरी, ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि, और ग्रीन हाउस गैस एवं वायु प्रदूषक उत्सर्जनों में कमी लाने का एक मूल साधन है। पिछले कुछ अर्से से साझीदार देशों ने भवन एवं उपकरणों की ऊर्जा क्षमता बढ़ाने में सहयोग के महत्व को पहचाना है। इसलिए उन्होंने इस दिशा में आपसी सहयोग के कई कदम उठाए हैं। क्योंकि साझीदार देश विभिन्न उपकरणों के निर्माण में विश्व के अधिकांश उत्पादक देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इस क्षेत्र में हम ऊर्जा क्षमता में क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं। साझीदार देश प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगे, ऊर्जा क्षमता की ऑडिटिंग से संबंधित कौशल का आदान-प्रदान करेंगे, अनुभवों व नीतियों को, और मानकों तथा संहिताओं से संबंधित बेहतरीन कार्य प्रणालियों को आपस में बांटेंगे। साथ ही भवनों, निर्माण सामग्रियों, और उपकरणों के लिए मानकों, नियमों, और लेबलिंग योजनाओं के बारे में भी एक-दूसरे को अवगत कराएंगे।