Australia Canada China India Japan Korea United States

प्रोजेक्ट रोस्टर - इस्पात कार्य बल

संपूर्ण एपीपी परियोजना सूची पर लौटने के लिए यहां क्लिक करद्ग
इस्पात कार्य बल कार्ययोजना (अंग्रेजी में) - पीडीएफ फॉर्मैट

STF-06-01 एपीपी स्टील वर्कशॉप
STF-06-02 इस्पात उद्योग से संबंधित ऊर्जा बचत से जुड़े संकेतकों की समीक्षा*
STF-06-03 परफॉरमेंस इनडिकेटर्स सेटिंग*
STF-06-04 प्रदर्शन जांच*
STF-06-05 आधुनिक स्वच्छ तकनीक पुस्तिका*
STF-06-06 टेक्नोलॉजी लागू करना*
  • कृपया नोट करें सारे दस्तावेज एडोब पीडीएफ फॉरमैट में हैं

प्रोजेक्ट 1. एपीपी स्टील वर्कशॉप

परियोजना का पूरा ब्योरा डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना स्थिति अपडेट डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इन कार्यशालाओं का उद्देश्य भागीदार देशों के बीच जानकारियों और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए नियमित माध्यम उपलब्ध कराना है। इन कार्यशालाओं के ज़रिये स्टील सेक्टर में ऊर्जा बचत, पर्यावरण रक्षा, री-साइक्लिंग आदि से जुड़ी योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों को इकठ्ठा किया जाएगा और आदान-प्रदान किया जाएगा। भागीदार देशों की सरकारों और प्राइवेट सेक्टर के बीच संवाद के जरिये इस कार्य में आने वाली समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधानों पर चर्चा होगी। इन वर्कशॉप्स में साइट विज़िट और मेजबान देश के स्टील उत्पादकों द्वारा विशेषज्ञों को भेजना भी शामिल है। सितम्बर 2006 में टोक्यो में जापान ने पहली वर्कशॉप की मेजबानी की। इसी तरह, बाकी सदस्य देश भी बारी-बारी से इन कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे।

शीर्ष पर लौटें

प्रोजेक्ट 2. ऊर्जा की बचत आदि के लिए स्टील उद्योग से संबंधित सूचकों के कार्य की समीक्षा*

परियोजना का पूरा ब्योरा डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना स्थिति अपडेट डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस प्रोजेक्ट के तहत भागीदार देश लौह एवं इस्पात औद्योगिक संयंत्रों में ऊर्जा बचाने वाले उपकरणों के डिफ्यूजन रेट का निरीक्षण करेंगे। कार्बन-डाई-आक्साइड की ऊर्जा एवं उत्सर्जन में तुलना से संबंधित आंकड़ों का ब्योरा भी तैयार किया जाएगा। कार्य बल स्वज्छतर तकनीकों से जुड़े इक्विपमेंट्स के डिफ्यूजन रेट्स को भी जांचेगा, इससे पर्यावरण पर बढ़ रहे प्रदूषण दबाव से राहत मिलने के आसार होंगे। इसके अलावा नाइट्रोजन ऑक्साइड, सलफर ऑक्साइड, काजल और जले हुए कोयले के उत्सर्जन की जानकारी भी हासिल की जाएगी। भागीदार सदस्य लौह और स्टील के बाय-प्रोडक्ट्स जैसे धातु के कचरे, धूल और कीचड़ आदि के री-साइक्लिंग रेट का भी परीक्षण करेंगे। अंतत: स्टील टास्क फोर्स स्वज्छ तकनीक के प्रसार में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों को रेखांकित करेगी। इन सभी जानकारियों के जरिए टास्क फोर्स पर्यावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सलफर ऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करने की संभावनाओं को खोजेंगे, जिससे री-साइक्लिंग के जरिए तैयार किए गए उत्पादों को पुन: इस्तेमाल के लिए सभी भागीदार देशों में प्रोत्साहित किया जा सके।

शीर्ष पर लौटें

प्रोजेक्ट 3. पर्फोमेंस इंडीकेटर्स सेटिंग*

परियोजना का पूरा ब्योरा डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना स्थिति अपडेट डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

स्टेटस रिव्यू प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट-2 में वर्णित (ऊर्जा की बचत आदि के लिए स्टील उद्योग से संबंधित सूचकों के कार्य की समीक्षा) के परिणामों के आधार पर भागीदार देश एक साथ मिलकर उर्जा दक्षता और पर्यावरण सुधार की दिशा में क्वांटिटेटिव इंडीकेटर्स की खोज करेंगे। इस प्रक्रिया का उद्देश्य संभावित ऊर्जा उत्सर्जन को कम करने के तरीकों की खोज के अलावा एनर्जी दक्षता और पर्यावरण सुधार में सहायक एक ऐसी आकलन प्रक्रिया को स्थापित करना है, जो उनके विषय में स्पष्ट आंकड़े दे सके। इस प्रक्रिया में महत्वकांक्षी सोच, लेकिन यथार्थवादी उपलब्धियों के जरिए भागीदार देशों के प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन में मदद पहुंचाना भी एक अहम उद्देश्य है।.

शीर्ष पर लौटें

प्रोजेक्ट 4. पर्फोमेंस डाइग्नोसिस*

परियोजना का पूरा ब्योरा डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना स्थिति अपडेट डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र के विशेषज्ञ, पार्टनर देशों में जाकर वहां घरेलू लौह एवं स्टील प्लांट्स के बेहतर इस्तेमाल से जुड़े अपने सुझाव साइट विजिट्स के द्वारा देंगे। और ये देश भी उन सुझावों से लाभान्वित हो कार्यक्षम एवं स्वज्छ तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगे। इन कार्यक्रमों के ज़रिये इन देशों के बीच ऊर्जा एवं पर्यावरण क्षेत्र में सामूहिक रिसर्च और डवलपमेंट को प्रोत्साहन मिल सकता है। चीन और भारत ने इस दिशा में पहल की है। वर्ष 2007 में विशेषज्ञों का अना-जाना शुरू हो गया है।

शीर्ष पर लौटें

प्रोजेक्ट 5. स्टेट ऑफ आर्ट क्लीन टेक्नोलॉजी हैंडबुक*

परियोजना का पूरा ब्योरा डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
Download SOACT Handbook
परियोजना स्थिति अपडेट डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

स्टील टास्क फोर्स ने ऊर्जा-पर्यावरण सुधार एवं लोह-इस्पात क्षेत्र में नवीनतम एवं सबसे उपयुक्त तकनीकों से जुड़े एक विस्तृत संकलन की ज़रूरत महसूस की। इस प्रोजेक्ट के तहत, ग्रुप ने “स्टेट-ऑफ-द-आर्ट क्लीन टेक्नोलॉजी हैंडबुक” तैयार की है, जो स्टील क्षेत्र से जुड़े नीतिनिर्धारकों को बेहतर से बेहतर तकनीकों की व्यापक जानकारी उपलब्ध करा सके। यह पुस्तिका वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी, जिसे सदस्य देश समय के साथ अपडेट करते रहेंगे।

शीर्ष पर लौटें

प्रोजेक्ट 6. टेक्नोलॉजी डिप्लॉयमेंट*

परियोजना का पूरा ब्योरा डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना स्थिति अपडेट डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

जैसे-जैसे स्वज्छ एवं कार्यक्षम तकनीकों को इजाद किया जाएगा, वैसे-वैसे उनके इस्तेमाल के प्रैक्टिकल प्रयास भी किए जाएंगे। सभी प्रोजेक्ट जनवरी २००८ में शुरू होने हैं। प्रत्येक प्रोजेक्ट ऊर्जा कुशलता सुधार, ग्रीन हाउस गैसों में कटौती एवं सभी देशों के लोह-इस्पात उद्योगों के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर देगा। ऑस्ट्रेलिया टेक्नोलॉजी डिप्लोयमेंट प्रोजेक्ट को मैनेज करेगा।

शीर्ष पर लौटें

* अग्रणी योजनाएं