Australia Canada China India Japan Korea United States

परियोजना सूची - विद्युत उत्पादन और संचरण कार्य बल

संपूर्ण एपीपी परियोजना सूची पर लौटने के लिए यहां क्लिक करें
विद्युत उत्पादन और संचरण कार्य बल कार्ययोजना (अंग्रेजी में) - पीडीएफ फॉर्मैट

PGT-06-01 विद्युत उत्पादन गतिविधि योजना के सर्वोत्तम प्रयोग*
PGT-06-02 विद्युत संचरण एवं वितरण गतिविधि के सर्वोत्तम प्रयोग
PGT-06-03 मांग पक्ष प्रबंधन योजना गतिविधियां
PGT-06-04 उर्जा विनियामक और बाजार विकास फोरम
PGT-06-05 व्यापार प्रदर्शनी/सम्मेलन और व्यापार मिशन
PGT-06-06 पनबिजली उत्पादन के श्रेष्ठ प्रयोग
PGT-06-07 कोयला आधारित विद्युत केंद्र में दहन अनुकूलीकरण
PGT-06-08 वाष्प उत्पादक क्षमता में बढ़ोतरी केलिए कृत्रिम स्वचालित सुट ब्लोइंग प्रणाली लागू किया जाना
PGT-06-09 चिमनी से निकलने वाली गैस में एसओएक्स कम करने की प्रौद्योगिकी। - (रद्द)
PGT-06-10 विद्युत केंद्रों का आधुनिकीकरण, पुननिर्माण, रखरखाव और जोखिम मूल्यांकन
PGT-06-11 विद्युत केंद्रों का जीवन विस्तार और शेष जीवन आकलन
PGT-06-12 उर्जा संरक्षण स्थलों व पर्यावरण संरक्षण प्रौद्योगिकी केंद्रों का भ्रमण और विद्युत उत्पादन में प्लाज्मा दहन प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल
PGT-06-13 उत्पादक परिवर्तक कार्यक्रम (निरीक्षण कार्य विधियां, निदान सूचक उपकरण और रखरखाव)
  • कृपया ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज एडोब पीडीएफ फॉर्मैट में हैं।

परियोजना 1. विद्युत उत्पादन कार्य योजना के लिए सर्वोत्तम प्रयोग*

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
Download Project Status - Green Handbook Peer Review
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - APP Brown Coal Best Practices Workshop
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - Hydroelectric Generation Efficiency Improvement Program
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - India Peer Review and Peer Review Checklist Training Event
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - Peer Review of Coal Fired Thermal Power Plants & Best Practices in Power Generation
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - Quantification of energy savings/ CO2 emission reduction potential
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - U.S. Peer Review
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में) - Wind Electric Generation Project

इस परियोजना में स्थलों का दौरा करना, कार्यशालाएं और क्षमता विकास करना शामिल हैं, ताकि साझेदार देशों की सहायता हो और उनके विद्युत उत्पादक कोयला चालित अपनी इकाइयों की क्षमता बढ़ा सकें और परिणामस्वरूप ग्रीन हाउस गैसों और वायु प्रदूषण का समाधान हो सके। कार्यस्थलों के हर दौरे की रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें प्रयोगों और तकनीकों का विवरण हो। कार्यस्थलों के हर दौरों, कार्यशालाओं और क्षमता निर्माण के दौरान प्राप्त सूचनाओं को एक सर्वोत्तम प्रयोग पुस्तिका में एकत्रित किया जाए, जो न सिर्फ सर्वश्रेष्ठ प्रयोग लागू करने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा, बल्कि इससे साझेदार देशों में सर्वश्रेष्ठ विधियां लागू करने और प्रशिक्षण प्रदान करने में भी सहूलियत होगी। कृपया ग्रीन हैंडबुक की समीक्षा यहां से प्राप्त करें : http://www6.fepc.or.jp/english/env/app/handbook.html

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 2. संचरण और वितरण कार्ययोजना के लिए सर्वोत्तम प्रयोग

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का कुल उद्देश्य साझेदार देशों के स्थानीय विद्युत उत्पादकों की संचरण और वितरण (टीऐंडडी) क्षमता बढ़ाना है, ताकि ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगे। इसके तहत साझेदार देश कार्यस्थलों का दौरा करवाएंगे, ताकि संचरण और वितरण की क्षमता बढ़ाने के लिए जानकारी के अदन प्रदान की कारगर व्यवस्था बनाई जा सके। इन सर्वोत्तम प्रयोगों को पुस्तिका में एकत्रित किया जाएगा, जिसे विद्युत उत्पादन के बेहतर तौर-तरीकों के रूप में विकसित और लागू किया जाएगा (परियोजना 1: विद्युत उत्पादन के लिए सर्वोत्तम प्रयोग कार्ययोजना)। इसके अतिरिक्त इस परियोजना का उद्देश्य एक मानकीकृत ग्राम वितरण व्यवस्था का प्रदर्शनी परियोजना के रूप में विकास करना भी है। इन एकत्रित और लागू किए गए सर्वोत्तम तरीकों से गैर-शहरी इलाकों में विद्युतीकरण संभव होगा, जिसके परिणामस्वरूप साझेदार देशों में विकास में बढ़ोतरी, गरीबी में कमी और पर्यावरणीय लाभों में वृद्धि होगी।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 3. मांग को देखते हुए प्रबंधन कार्य योजना के सर्वोत्तम प्रयोग

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का उद्देश्य साझेदार देशों में विद्युत उत्पादन से संबंधित सर्वोत्तम प्रयोगों को लागू करना है, जिससे उत्पादन बढ़े और क्षमता में सुधार हो। इस परियोजना का कुल उद्देश्य साझेदार देशों में मांग को देखते हुए उपलब्ध क्षमता के प्रबंधन, अतिरिक्त क्षमता की जरूरत घटाना और ऊर्जा की लागत नियंत्रित करने के लिए जागरूकता पैदा करना है। इस परियोजना का लक्ष्य ऊर्जा योजना और परिचालन में साझेदार देशों की कीमत और प्रशासन की जरूरतों के अनुभवों को देखते हुए मांग से जुड़े प्रबंधन को संस्थागत रूप देना और ऐसे कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए प्रबंधन क्षमता विकसित करना है। इससे वितरण व्यवस्था में सुधार, संचरण क्षति (10 फीसदी से भी कम हो सकती है) में कमी, विद्युत आपूर्ति में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए निवेश का बेहतर माहौल बन सकता है। इस परियोजना में कार्यस्थलों का दौरा, विद्युत उत्पादन पुस्तिका में बेहतर प्रयोगों को एकत्रित करना (परियोजना 1: विद्युत उत्पादन कार्य योजना के लिए बेहतर प्रयोग) और कार्यशालाएं आयोजित करना शामिल हैं। यह परियोजना भारत में एक मानकीकृत ग्राम वितरण व्यवस्था विकसित एवं लागू करेगी।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 4. ऊर्जा विनियंत्रक और बाजार विकास मंच

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
Download Energy Regulatory and Market Development Information Forum Report

यह परियोजना सूचनाओं के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और क्षमतावान ऊर्जा बाजार के विकास में सहायक विनियंत्रक की तैयारियों के लिए एक व्यवस्था बनाने हेतु एक ऊर्जा विनियंत्रक और बाजार विकास मंच की स्थापना का प्रस्ताव करती है। इस मंच का शुरुआती लक्ष्य साझेदार देशों में विद्युत उत्पादन एवं संचरण परिचालन से संबंधित विनियंत्रक ढांचे के लिए एक साझा समझ विकसित करना और बाजार से संबंधित तैयारियां करना है। योजना यह है कि यह मंच लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और और विनियंत्रक नीतियों में सर्वोत्तम प्रयोग लागू करने के लिए दीर्घावधि प्रयोग लागू करने के लिए लंबे समय की एक व्यवस्था मुहैया कराएगा। इस लक्ष्य तक पहुंचना कार्यस्थलों के दौरों, बैठकों और विद्युत उत्पादन व संचरण कार्य बल की नीति और क्रियान्वयन समिति की वार्षिक रिपोर्ट से संभव होगा। यह मंच साझे प्रयोगों और बाजार विकास पर आधारित दूसरी सभी कार्य बल परियोजनाओं के लिए एक जरूरी बुनियाद मुहैया कराएगा।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 5. व्यापार प्रदर्शनियां / बैठकें और व्यापार सेवाएं

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का उद्देश्य व्यापार का स्तर बढ़ाना, उपलब्ध स्वच्छ ऊर्जा तकनीकें लागू करना, विकास के लिए प्रेरित करना और विद्युत उत्पादन एवं संचरण क्षेत्र में सभी साझेदार देशों के लिए क्रेता-विक्रेता और साझेदार ढूंढऩा है। ऊर्जा उत्पादन और संचरण व्यापार में प्रोन्नति के इस काम का नेतृत्व अमेरिका द्वारा किया जाएगा, जिसमें साझेदार देशों के उद्योगों को व्यापार प्रदर्शनी, व्यापार सेवा और समान व्यापार को एक मंच पर लाना और ग्राहक परामर्श कार्यक्रमों पर जोर रहेगा, जिससे विद्युत उत्पादन और संचरण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार प्रोन्नति, सर्वोत्तम प्रयोगों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, बाजार रूपांतरण को प्रोत्साहित करने और साझेदार देशों में विद्युत उत्पादन और संचरण परियोजनाओं के लिए फंडिंग में सहायता करने के कार्य बलों के उद्देश्यों को बढ़ावा देगा।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 6. जल विद्युत उत्पादन सर्वोत्तम प्रयोग

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का लक्ष्य होगा जल विद्युत उत्पादन कार्यक्षमता में सुधार, जिसे साझेदार देशों की इकाइयों द्वारा आदान-प्रदान किया और दोहराया जा सके। अमेरिका इस गतिविधि का नेतृत्व करेगा। वह जल विद्युत कार्यक्षमता और क्षमता में सुधार की प्रक्रियाओं से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के सत्र में भाग लेने के लिए साझेदार देशों को आमंत्रित करता है। वह दक्षिण कैरोलिना में जोकासी जल विद्युत पंप स्टोरेज सुविधा दिखाने के लिए एक दौरा प्रायोजित करेगा, जो प्रोन्नत होने की प्रक्रिया में है। इन प्रारंभिक मेल-जोल से बने संबंध आगे साझेदार देशों के बीच इंजीनियरिंग से संबंधित धारणाओं और तकनीकों, जल विद्युत का स्तर बढ़ाने के तरीकों, योजना तकनीकों के विकास और कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन रोकने हेतु ग्रिड समायोजन से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान में सहायक होंगे।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 7. कोयला आधारित विद्युत इकाइयों में दहन का पूरा इस्तेमाल

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

अमेरिका और दूसरे साझेदार देशों के सहयोग से यह बहु क्षेत्रीय परियोजना भारत को दहन प्रक्रिया में जरूरी बेहतरी पाने में मदद करेगी, उसे हवा और ईंधन मापने की आधुनिक तकनीक के बारे में बताएगी, जिसके साथ एक आधुनिक सॉफ्टवेयर होगा, जो स्टीम जेनरेटर की स्थिति को नियंत्रित करेगा। इसके सहारे ताप दर के चक्र का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जा सकता है। दहन का अधिक से अधिक प्रयोग स्टीम जेनरेटरों का सर्वाधिक क्षमता के साथ परिचालन करने में सहयोग करता है। यह परियोजना भारत को जरूरी सूचनाएं मुहैया कराएगी, जिसके सहारे स्टीम जेनरेटर का उपयोग भारतीय कोयलों को जलाने में बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और जापान की औद्योगिक इकाइयों में स्टीम जेनरेटर बेहद उपयोगी साबित हुए हैं।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 8. स्टीम जेनरेटर की क्षमता बढ़ाने और कोयला-कालिख निकासी की प्रभावकारिता में वृद्धि के लिए कृत्रिम स्वचालित बेहतर कोयला कालिख ब्लोअर्स की व्यवस्था लागू करना

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का उद्देश्य स्टीम जेनरेटर के लिए बेहतर प्रयोगों और सर्वोत्तम तकनीकों का इस्तेमाल और उसे लागू करना है, जो स्टीम जेनरेटर को ‘उपयुक्त ताप स्थानांतरण‘ की सुविधा दे। यह समुचित सॉफ्टवेयर के प्रत्यक्ष और परोक्ष तरीकों के अध्ययन से संभव है। कृत्रिम स्वचालित कोयला कालिख ब्लोअर्स व्यवस्था साझेदार देशों में ताप स्थानांतरण को अधिकतम करता है और स्थानीय स्तर पर धातु मल की समस्या का समाधान करता है। अमेरिका और भारत के नेतृत्व में यह परियोजना कोयला चालित स्टीम जेनरेटरों की मौजूदा पारंपरिक कोयला कालिख निकासी व्यवस्था की समस्याओं जैसे, भाप, हवा और पानी के अत्यधिक इस्तेमाल की समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करती है।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 9. गर्म गैस में सल्फर ऑक्साइड कम करने की तकनीकें - (रद्द)

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का उद्देश्य भारतीय हाई सल्फर कोयलों में सल्फर ऑक्साइड का उत्सर्जन कम करने के लिए सबसे सटीक तकनीक का चयन करना है। परियोजना के तहत साझेदार देशों को सल्फर उत्सर्जन घटाने के लिए विभिन्न गर्म गैसों के इस्तेमाल की तकनीकों के बारे में सहायता करने का लक्ष्य है। इसके तहत भागीदारों को जापान और अमेरिका की इकाइयों का दौरा कराकर सल्फर ऑक्साइड कम करने के व्यावहारिक तरीकों के अलावा इस समस्या से जुड़े आर्थिक कारण और दूसरी वजहों के बारे में बताया जाएगा।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 10. विद्युत इकाइयों के नवीकरण और आधुनिकीकरण के लिए जोखिम मूल्यांकन और वरीयताकरण

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस परियोजना का उद्देश्य साझेदार देशों की विद्युत इकाइयों की जरूरतों के लिहाज से जोखिम मूल्यांकन और वरीयताकरण (आरईएपी) के सर्वोत्तम प्रयोगों का अध्ययन करना और भारतीय जरूरतों के संदर्भ में पहले से प्राप्त अनुभवों के आधार पर प्रासंगिक सूचनाएं प्राप्त करना है। यह परियोजना विद्युत इकाइयों के उपकरण एकीकरण को रेखांकित करने के साथ-साथ विद्युत उत्पादन की विफलता के कारणों, जैसे उपकरण, स्थान, परिचालन के मानकों और निर्माण आदि की व्याख्या करेगा। अमेरिका और दूसरे साझेदार इसमें समाधान के मूल्यांकन और वरीयताकरण में सहयोग करेंगे, जो लागत, काम बंद रहने के ख़र्च, ऐसी विफलताओं की बारंबरता और कम विद्युत शक्ति पर आधारित हो सकता है। यह परियोजना भारत और दूसरे साझेदार देशों में विद्युत इकाइयों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देगी।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 11. विद्युत इकाइयों की आयु बढ़ाना और उसकी शेष आयु आंकना

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नेतृत्व में यह परियोजना साझेदार देशों की विद्युत इकाइयों में सर्वोत्तम प्रयोगों का मूल्यांकन और विश्लेषण करने के अलावा इनकी शेष आयु आंकेगी। साझेदार देश सर्वोत्तम प्रयोगों की सूचनाएं एकत्रित करेंगे और लागू करने के लिए भारत की विद्युत इकाइयों से सम्बंधित जरूरी दिशा-निर्देश मुहैया कराएंगे। परियोजना की सफलता को कम लागत पर खोई हुई क्षमता की फिर से प्राप्ति और इकाइयों के उसकी क्षमता के मुताबिक परिचालन के पैमाने से मापा जाएगा।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 12. ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा तकनीक में इकाइयों का दौरा - विद्युत उत्पादन में प्लाज्मा ज्वलन तकनीक का प्रयोग

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

इस कार्य में प्लाज्मा ज्वलन तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए चीन अपनी विद्युत इकाइयों के दौरों की शृंखला आयोजित करेगा। इस तकनीक में कोयला चूर्ण आसानी से जलता है, और इस तरह न सिर्फ ईंधन के तौर पर तेल की जगह ले लेता है, बल्कि लगातार ज्वलन की गारंटी लेने के साथ यह भट्ठियों में ऊर्जा-कुशल तरीके से स्थिर दहन का काम भी करता है। इस परियोजना में चीन साझेदार देशों के साथ इस संदर्भ में अपने अनुभव बांटेगा।

शीर्ष पर लौटें

परियोजना 13. जेनरेटर ट्रांस्फॉरमर प्रोग्राम्स (प्रक्रियाओं, कार्य निष्पादन के औजारों और रख-रखाव की जांच)

परियोजना का पूर्ण विवरण डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)
परियोजना अवस्था डाउनलोड करें (अंग्रेजी में)

साझेदार देशों में ऊर्जा की खपत बढऩे के साथ यह महत्वपूर्ण है कि जेनरेटर ट्रांस्फॉरमर की विश्वसनीयता और उपलब्धता में सुधार हो। इस परियोजना में जापान और अमेरिका की मदद से भारत साझेदार देशों में जेनरेटर ट्रांस्फॉरमर की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए डिजाइन सुधार, उत्पादन तकनीक, आधुनिक ऑनलाइन स्थिति की निगरानी, मरम्मत, जांच और कार्य निष्पादन से संबंधित विफल औजारों से जुड़ी सूचनाओं का आदान प्रदान करेगा।

शीर्ष पर लौटें

* अग्रणी योजनाएं