सिडनी, ऑस्ट्रेलिया -12 जनवरी, 2006
12 जनवरी, 2006 को ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, गणतांत्रिक कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका ने सिडनी में स्वच्छ विकास और पर्यावरण पर एशिया-प्रशांत साझेदारी का उद्घाटन किया। बैठक में शामिल मंत्री विज्ञप्ति, घोषणापत्र और कार्य योजना पर सहमत थे, जिनमें जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा और वायु प्रदूषण के मुद्दों पर सरकारी और निजी कार्य बलों के सहयोग पर आधारित एक नए मॉडल का खाका खींचा गया था।